मुख्य संवाददाता, नवम्बर 21 -- UPESSC UP Special TET Result : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परिषदीय शिक्षकों एवं स्पेशल एजुकेटर्स के लिए आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच तक) के लिए आयोजित परीक्षा में सम्मिलित 50666 अभ्यर्थियों में से 15159 (29.92 प्रतिशत) अभ्यर्थी तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ तक) की परीक्षा में सम्मिलित 43015 अभ्यर्थियों में से 23743 (55.19 प्रतिशत) अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। यानी दोनों लेवल में करीब 41 फीसदी ही पास हो सके। 59 फीसदी असफल रहे। आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार आयोग ने सभी सफल अभ्यर्थियों का प्रमाणपत्र निर्गत कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना अनुक्रमांक व जन्...