नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- अगर आप उत्तर प्रदेश स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो यह जरूरी खबर आपके लिए हैं। दरअसल, इस परीक्षा में आवेदन करने की आखिरी तारीख आज यानी 4 अक्टूबर 2026 है। ऐसे में जो उम्मीदवार यूपी स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा में शामिल होना चाहता है, वो उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बता दें कि अभ्यर्थी 4 अक्टूबर तक शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर तय की गई है। इसकी परीक्षा 3 नवंबर 2026 को होनी है। बता दें कि यह परीक्षा सामान्य टीईटी से अलग है। इसे विशेष रूप से कार्यरत शिक्षकों को मौका देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।ओटीआर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया बता दें कि सबसे पह...