बलिया, जनवरी 13 -- बलिया। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर 23 से 25 जनवरी तक तीन दिनों तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस सम्बंध में डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में जरूरी निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिला मुख्यालय के साथ ही सभी ब्लॉक और तहसील मुख्यालयों आयोजित की जाएगी। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर कलक्ट्रेट परिसर में भव्य आयोजन होगा। पूरे परिसर को सजाया जाएगा। 38 विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। जिले के प्रमुख पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों पर आधारित 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री वीडियो तैयार कराने के निर्देश भी जिला पर्यटन अधिकारी को दिया है। स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान उसे प्रदर्शित किया जाएगा। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.