यूपी स्टॉक एक्सचेंज को फिर से करें सक्रिय
कानपुर, जुलाई 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश स्टॉक एक्सचेंज के फिर से सक्रिय करने की मांग उठी है। सांसद रमेश अवस्थी से सोमवार को शेयर विशेषज्ञों का दल मिला। शेयर कारोबारी राजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश में लगातार शेयर कारोबार व निवेशकों की संख्या बढ़ रही है। लखनऊ, कानपुर समेत प्रदेश के कई शहर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस स्थिति में उत्तर प्रदेश स्टॉक एक्सचेंज को पुनः सक्रिय करना जरूरी है। सांसद ने भरोसा दिया कि इस बाबत केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखा जाएगा। यह भी पढ़ें- निवेशकों के लिए बड़ी अपडेट! NSE ला रहा देश का सबसे बड़ा IPO, Rs.25,000 करोड़ जुटाने की तैयारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.