यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में अजय बने गोल्ड मेडल विजेता
पीलीभीत, जुलाई 3 -- दियोरिया कला। 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 21 जून से 30 जून तक दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में किया गया। इसमें पीलीभीत राइफल क्लब की तरफ से कई शूटरों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में दियोरिया के ग्राम प्रधान शूटर अजय सिंह ने डबल ट्रेप शूटिंग प्रतियोगिता के मास्टर वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह एवं यूपी स्टेट राइफल क्लब के महासचिव जीएस सिंह द्वारा अजय सिंह को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इसी प्रतियोगिता की ट्रेप शूटिंग में अजय सिंह ने ब्रांज प्राप्त किया। गोल्ड मेडल विजेता अजय सिंह को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय पर आमंत्रित कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- पैरा शूटिंग में वसीम खान का नेशनल के लिए चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.