आगरा, जून 6 -- 25 से 28 जून तक शामली में उत्तर प्रदेश राज्य वुशू चैंपियनशिप होगी। जिला वुशू संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा की टीम का चयन ट्रायल 7 जून को राधा कृष्ण मंदिर, स्वामी विवेकानंद पार्क, लॉयर्स कॉलोनी पर शाम 4.30 बजे से आयोजित होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक सभी खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल में उपस्थित होना अनिवार्य है। जो खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग नहीं लेंगे, उन्हें राज्य वुशू चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, वुशू किट/स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरण साथ लेकर आएं। यह भी पढ़ें- कानपुर मंडल मुक्केबाज टीम चयनित यह भी पढ़ें- सबजूनियर बालक मंडलीय बॉक्सिंग ट्रायल 8 जून को यह भी पढ़ें- मुक्केबाजी प्...