यूपी स्टेट वुशु टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, 850 खिलाड़ियों ने लिया भाग
शामली, जून 25 -- शामली। उत्तर प्रदेश वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यूपी स्टेट वुशु टूर्नामेंट का गुरुवार को एमएस फार्म में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए करीब 850 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। समारोह में उत्तर प्रदेश वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष सुहेल अहमद एवं स्टेट सेक्रेटरी मनीष कक्कड़ ने अतिथियों का शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। यह भी पढ़ें- 25 जून से शामली में होगी उत्तर प्रदेश वुशु राज्य स्तरीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.