बागपत, अप्रैल 11 -- बिनौली। आगरा में हुई यूपी स्टेट पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बिनौली के न्यू एरा वल्र्ड स्कूल के कक्षा 12 के छात्र शौर्या चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। मुलसम गांव के किसान अजीत चौधरी के पुत्र शौर्या चौधरी ने आगरा के सिकंदरा स्थित एसीएमई इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में तीन से पांच अप्रैल तक उत्तर प्रदेश पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियंनशिप में जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया। जिसकी सब जूनियर वर्ग 105 किग्रा.भार वर्ग स्पर्धा में 610 किग्रा. वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्कूल में हुए कार्यक्रम में पदक विजेता शौर्या को संस्था चेयरमैन यतेश चौधरी, निर्देशिका डा. शिवानी चौधरी, प्रधानाचार्य मीनू सिरोही ने स्मृति चिन्ह देकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया इस अवसर पर अनुभव चौहान, देवेश, अनुभव पुनिया, बच्चू सिंह...