आगरा, अप्रैल 12 -- लखनऊ में 16 से 18 अप्रैल तक यूपी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का आयोजन होगा। जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले आगरा के खिलाड़ियों का चयन रविवार को नील फ्लोरेंस परिसर पार्क, सिकंदरा में हुआ। ट्रायल के बाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए मास्टर पंकज शर्मा, संतोष कुमार सिंह, प्रदीप गौर, माधव गौतम, यज्ञ अग्रवाल, निहित शर्मा, विवान कपूर, एंजल सिंह, लाव्या मगन, परी माथुर, तनिष्का एवं गार्गी शर्मा का चयन हुआ। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी 15 से 17 मई तक तेलंगाना में होने वाली 16वीं राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रनिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को सीईओ संगीता शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.