नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के तहत पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट है। राज्य के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप और फीस वापसी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल scholarship.up.gov.in पर जाकर समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि अंतिम समय में सर्वर डाउन या तकनीकी समस्याओं का सामना न करना पड़े।महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन की समय-सीमा पोस्ट-मैट्रिक रिन्यूअल : कक्षा 11वीं, 12वीं, अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्ट-ग्रेजुएट (PG), आईटीआई, डिप्लोमा व अन्य कोर्सेज के ऐसे छात्र जो पहले...