काशीपुर, सितम्बर 28 -- काशीपुर। 70वीं यूपी स्टेट विद्यालयी स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में साई के मुक्केबाजों ने तीन पदक जीते। तीनों बॉक्सर आवासीय छात्रावास में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। साई के बॉक्सिंग कोच सिकंदर पटेल ने बताया कि 23 से 27 सितंबर तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में यूपी स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें साई केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अंकित रजवार ने 50 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता। 75 किग्रा भार वर्ग में अमृत गुप्ता और 81 किग्रा में चिराग सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रिंस कुमार ने भी 56 किग्रा भार वर्ग में प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- अर्पित आर्य ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन साई प्रभारी सुरेंद्र, बॉक्सिंग कोच सिकंदर पटेल, मुकेश बेलवाल और वरुण शर्मा ने खिलाड़ियो...