लखनऊ, मार्च 13 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददातालखनऊ समेत यूपी के सात शहरों में चल रही 1140 सीएनजी सिटी बसें हटेंगी। यह बसें वर्ष 2009 में जेएनएनयूआरएम योजना के तहत मिली थी। इन बसों की उम्र पूरी हो गई है। आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। ऐसी स्थिति को देखते हुए इन बसों की नीलामी कराई जाएगी। बदले में यात्रियों को बेहतर सिटी ट्रांसपोर्ट की सेवाएं देने के लिए 1225 नई ई-बसें खरीदी जाएगी। इस संबंध में नगरीय परिवहन निदेशालय ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया हैं। जहां मंजूरी मिलने के बाद बसों की खरीद प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा।नगरीय परिवहन निदेशालय के मुताबिक 1225 नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया हैं, जो बसें आएंगी उसे यूपी के लखनऊ समेत 16 शहरों में संचालित कराया जाएगा। इनमें लखनऊ में करीब 200 दी जाएगी। बाकी बसें ...