यूपी से हो रही थी नाबालिग लड़कियों की तस्करी, रंग-रूप और लंबाई के हिसाब से तय होते थे रेट
वरिष्ठ संवाददाता, जून 6 -- UP News : उत्तर प्रदेश के नाबालिग लड़कियों की तस्करी हो रही थी। राजस्थान के कोटा का एक गिरोह लड़कियों के रंग-रूप और लंबाई के हिसाब से उनके रेट तय करता था। तस्करी के मामले में जेल भेजी गई रायबरेली के मिल एरिया की प्रिया गिरोह की सरगना सोनम और उसके पति को मोबाइल पर पहले लड़कियों की फोटो भेजती थी। उसके बाद वह रेट तय करते थे। लड़कियां पसंद आने पर डेढ़ से दो लाख रुपये में सोनम, प्रिया से सौदा तय करती थी। इसके बाद लड़कियों को यहां से भेजा जाता था। वहां लड़कियों के पहुंचने पर सोनम उन्हें पांच से सात लाख रुपये में बेचती थी। सोनम राजस्थान के कोटा जनपद में बम्बौरी में रहती है। यह सनसनीखेज खुलासा मोहनलालगंज पुलिस की तफ्तीश में हुआ। तस्करी से जुड़े इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने प्रिया उसके लिवइन पार्टनर समेत तीन को जेल भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.