मेरठ, अगस्त 13 -- कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को मेरठ पहुंचीं एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री रेहाना रियाज चिश्ती ने उत्तर प्रदेश को कांग्रेस की वापसी का केंद्र बताते हुए बड़ा दावा किया। पत्रकारों से बातचीत में रेहाना रियाज चिश्ती ने संगठन में बदलाव और नए चेहरों को अवसर दिए जाने की प्रक्रिया को सकारात्मक बताया। कहा कि कभी उत्तर प्रदेश देश की राजनीति का केंद्र हुआ करता था और कांग्रेस की मजबूत भूमिका थी, लेकिन समय के साथ यूपी में कांग्रेस की जगह दूसरे दलों ने कब्जा ली। अब कांग्रेस उस राजनीतिक जमीन को दोबारा हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस दौरान पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल, विशाल वशिष्ठ, पवन दीक्षित, जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और कांग्रेस के पुराने नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसर...