मेरठ, दिसम्बर 28 -- भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पहली बार मेरठ आगमन पर रविवार को भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं का जोश देख गदगद हुए प्रदेश अध्यक्ष ने 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा यूपी से ही दिल्ली का रास्ता तय होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का काशी टोल प्लाजा से लेकर कंकरखेड़ा बाईपास तक कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इवारा रिसार्ट में आयोजित पश्चिम क्षेत्र की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही है, जहां एक कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और इंडी गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल कमियां कुरेदना है। उन्होंने कहा सपा, कांग्रेस और ममता बनर्जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.