यूपी से लेकर दिल्ली-NCR तक लू का अलर्ट, इन राज्यों कब पहुंचेगा मॉनसून; IMD ने बताया
नई दिल्ली, मई 17 -- Monsoon Latest Updates: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने शनिवार को दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, अंडमान सागर और पूरे निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दे दी है। वहीं दूसरी तरफ यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में इस सप्ताह 22 मई तक भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, वर्तमान में मौसमी परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं। अगले तीन से चार दिनों के भीतर मॉनसून के दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के शेष इलाकों और अंडमान सागर के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। आईएमडी ने पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.