एक संवाददाता, मार्च 24 -- रेलवे ट्रैक पर चलकर उत्तर प्रदेश से बिहार आ रहे तीन मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गए और इस घटना में तीनों की मौत हो गई है। दरअसल पटना-दीनदयाल उपाध्यायनगर रेलखंड पर रविवार देर शाम तीन मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। तीनों चौसा पावर प्लांट के एक कंपनी में काम करते थे। घटना के बाद प्लांट में काम करने वाले मजदूरों के बीच शोक की लहर दौड़ गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि तीनों मजदूर निजी काम से उत्तर प्रदेश के गहमर गए थे और वहां से रेलवे ट्रैक के सहारे लौट रहे थे। इसी दौरान गहमर और बारा कलां हाल्ट के बीच पोल संख्या 678/28 के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.