नई दिल्ली, फरवरी 2 -- फरवरी शुरू होते ही उत्तर भारत में जनवरी वाली ठंड की वापसी हो गई है। वहीं कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ अपना पूरा असर दिखा रहा है। इस वजह से बारिश हो रही है और तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 2. 3 और 4 फरवरी को कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई थी। वहीं सोमवार को घना कोहरा छाया हुआ है।जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार को बर्फबारी और बारिश हुई। चालीस दिनों की भीषण सर्दी 'चिल्ला-ए-कलां' के समाप्त होने के बाद शनिवार से 20 दिन का 'चिल्ला-ए खुर्द' (हल्की सर्दी) शुरू हो गया है। 'चिल्ला-ए-खुर्द' के बाद 10 दिन का 'चिल्ला-ए-बच्चा' (मामूली सर्दी) शुरू होगा। मौसम विभाग ने बताया कि दो-तीन फरवरी को छिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.