नई दिल्ली, फरवरी 1 -- कश्मीर में शुक्रवार को रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे रहा, हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया गया। कश्मीर में शनिवार से 'चिल्लई खुर्द' की शुरुआत हुई और भीषण सर्दी का दौर समाप्त हुआ। मौसम विभाग ने विशेष रूप से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। श्रीनगर शहर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 1.3 डिग्री सेल्सियस से कम था। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने जम्मू-कश्मीर के डोडा-किश्तवाड़ क्षेत्र को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाले 112 किलोमीटर लंबे मार्ग पर शनिवार को यातायात बहाल कर दिया। पिछले सप्ताह भीषण सर्दी के बीच बर्फ को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.