यूपी से मुंबई के लिए कल से चलेगी पहली अमृतभारत ट्रेन, शेड़्यूल और रूट जारी, देखें
मुख्य संवाददाता, अगस्त 27 -- यूपी के गोरखपुर से मुम्बई (बांद्रा) के लिए अमृतभारत एक्सप्रेस नई ट्रेन की मंजूरी मिलने के साथ ही इसके चलने की तारीख की घोषणा भी हो गई है। गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे ने इसका शेड़्यूल जारी कर दिया है। सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार 15085 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से सुबह 07:50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 6 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 15086 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को बान्द्रा टर्मिनस से रात 9.20 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 22 कोच लगाए जाएंगे। इस ट्रेन के चल जाने से मुम्बई के लिए 1800 यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.