लखनऊ, सितम्बर 27 -- -4 माह में 183 लाख डॉलर का निर्यात, 66 लाख डॉलर अतिरिक्त विदेशी मुद्रा लखनऊ। विशेष संवाददाता मदिरा निर्यात में उत्तर प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है। यूपी से राष्ट्रीय औसत से साढ़े तीन गुना निर्यात बढ़ा है। जुलाई 2026 में उत्तर प्रदेश से बोतलबंद मदिरा का निर्यात 55.2 लाख अमेरिकी डॉलर पहुंच गया। यह पिछले वर्ष जुलाई के 29.1 लाख डॉलर की तुलना में 89.7 प्रतिशत अधिक है। समान अवधि में देश का समग्र निर्यात 25.7 प्रतिशत बढ़ा। इस तरह उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय औसत से साढ़े तीन गुना वृद्धि दर्ज की है।

जुलाई में राष्ट्रीय निर्यात की हिस्सेदारी जुलाई में राष्ट्रीय निर्यात में उत्तर प्रदेश की मासिक हिस्सेदारी 8.3 प्रतिशत से बढ़कर 12.5 प्रतिशत पहुंच गई है। महाराष्ट्र और पंजाब के बाद उत्तर प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया।

व्हिस...