आरा, मई 6 -- -गिरफ्तार दो तस्करों को भेजा गया जेल आरा, हमारे संवाददाता। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग को बुधवार को बड़ी उपलब्धि मिली। एक चारपहिया वाहन से यूपी से भोजपुर लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कीमत तीन लाख रुपए बताई जा रही है। मौके से दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर देर शाम में जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देश पर की गई।
तस्करी की सूचना मद्य निषेध के सहायक आयुक्त रजनीश को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से एक कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब भोजपुर (आरा) की ओर ले जायी जा रही है। सूचना के बाद सहायक आयुक्त मद्यनिषेध की ओर से निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
वाहन जांच वाहन जांच के क्रम में बक्सर-आरा-पटना फोरलेन पर रतनपुर ओवरब्रिज के पास वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.