गढ़वा, दिसम्बर 19 -- मेराल, प्रतिनिधि। एसपी अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात थाना क्षेत्र के बाना महुआ के पास एनएच 75 गढ़वा-मुरीसेमर पर अंशु होटल के पास से विदेशी शराब लदा एक कंटेनर जब्त किया गया। शराब लदा कंटेनर यूपी से बिहार की ओर जा रहा था। जब्त किया गया शराब का बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपये से अधिक बतायी जाती है। गुरुवार को थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर डीएसपी चिरंजीवी मंडल ने यह जानकारी दी। बकौल डीएसपी एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल में उनके अलावा अंचलाधिकारी यशवंत नायक, इंस्पेक्टर संतोष कुमार, थाना प्रभारी विष्णुकांत सहित अन्य शामिल थे। टीम का गठन कर कंटेनर की खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के क्रम में ही एनएच 75 पर बाना महुआ से आगे अंशु लाइन होटल के किनारे एक बड़ा कंटेनर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.