यूपी से बख्तियारपुर जा रही 25 लाख की विदेशी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार
आरा, मई 14 -- - इस महीने में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली - सहायक उत्पाद आयुक्त को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई आरा, हमारे संवाददाता। यूपी से बख्तियारपुर जा रही 25 लाख रुपए की अवैध विदेशी शराब जिले के शाहपुर की इटवा के समीप आरा पटना फोरलेन पर गुरुवार को जब्त की। इस दौरान मौके से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में जेल भेज दिया गया। सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई हुई। सूचना मिली कि टाटा डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जा रही है। इसके बाद सहायक आयुक्त मद्य निषेध द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
तलाशी और जब्ती वाहन जांच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन पर इटावा मोड़ के पास इसे जब्त कर लिया गया। तलाशी के दौरान ट्रक में भूसा के बोरों के निचे छिपा कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.