नई दिल्ली, मार्च 21 -- मौसम ने उत्तर और पश्चिम भारत में एकदम से करवट ले ली है। कंबल और रजाई रखकर कूलर निकालने वाले लोग फिर से स्वेटर निकालने लगे हैं। दो दिन की बारिश ने ही जैसे ठंड की वापसी करा दी है। बारिश की वजह से उत्तर भारत में पारा तेजी से नीचे आ गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजधानी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में मौसम विभाग ने तेज हवाओं और जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 17 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।मूसलाधार बारिश का अलर्ट मौसम विभाग का कहना है कि यूपी, बिहार और दिल्ली में हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे तक भी जा सकती है। ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान की आशंका है। यूपी-बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मौसम एकदम से बदल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों के लिए अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.