संवाददाता, मार्च 28 -- Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के वाराणसी-भटनी रेल खंड पर चलती ट्रेन के एसी प्रथम श्रेणी कोच में सीट दिलाने का झांसा देकर एनसीसी कैडेट से रेप करने का आरोपी इनामी टीटीई बिहार जेल में बंद है। बिहार पुलिस ने उसे शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी मिलने के बाद जीआरपी अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है। आरोपित टीटीई की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत 6 टीमें लगाई गई थीं। एसओजी की ये टीमें जोरशोर से फरार टीटीई की तलाश कर रही थीं। टीटीई पर इनाम भी घोषित कर दिया गया था। मऊ जिला निवासिनी एनसीसी कैडेट गोरखपुर में रहकर सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी करती है। बीते 15 फरवरी को उसकी परीक्षा थी। परीक्षा में शमिल होने के लिए वह मऊ गई थी। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में एनसीसी कैडेट बिना टिकट ही मऊ में सवार हो गई। छात्रा एन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.