यूपी से पटना जा रही तीन लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
आरा, जुलाई 20 -- आरा, हमारे संवाददाता। यूपी से पटना जा रही तीन लाख रुपए की अवैध विदेशी शराब उत्पाद विभाग की टीम ने आरा-मोहनिया और आरा-पटना फोरलेन सड़क पर अलग- अलग जगहों से सोमवार को जब्त की। इस दौरान मौके से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। देर शाम प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश ने टीम का नेतृत्व किया।
तस्करों की गिरफ्तारी सहायक आयुक्त मद्य निषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली कि दो वाहनों से भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना (बिहार) की ओर ले जाया जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्य निषेध की ओर से निरीक्षक प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। वाहन जांच के क्रम में बक्सर- पटना फोरलेन पर दौलतपुर ओवरब्रिज के पास से एक लग्जरी कार में बने गुप्त तहखाने से विभिन्न ब्रांडों की 155 लीटर अवैध विदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.