नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- इस समय पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में है। शीतलहर ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भयंकर शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम रहेगी। राजधानी दिल्ली में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 30 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट है। वहीं 31 दिसंबर की सुबह भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं नए साल में 1 जनवरी के बाद कोहरे से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया रहा। वहीं राजधानी दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.