वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 11 -- दिल्ली रेल मंडल के शाहबाद मारकंडा एवं मोहरी स्टेशनों पर पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की घोषणा की गई है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस 29 मई से 3 जून तक नई दिल्ली-शकूरबस्ती-जाखल-धुरी-लुधियाना के रास्ते चलेगी। आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस 30 मई से 4 जून तक नई दिल्ली-शकूरबस्ती-जाखल-धुरी-लुधियाना के रास्ते चलेगी। नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस 5 जून को हजरत निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज-गाजियाबाद-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस 30 मई से 4 जून तक लुधियाना-धुरी-जाखल-शकूरबस्ती-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी। चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस 2 जून को अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ सिटी-गाजियाबाद-तिलक ब्रिज-हजरत निजामुद्दीन के रास्ते चलेगी। अमृतसर...