आगरा, अक्टूबर 1 -- त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और आवागमन को देखते हुए रेलवे ने जबलपुर-हरिद्वार, मुंबई सेंट्रल-धौलपुर, खजुराहो-रुंधी, गोमती नगर-वलसाड़ और कानपुर सेंट्रल-उधना के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन अक्टूबर से नवंबर तक अलग-अलग तिथियों में होगा। यूपी के आगरा कैंट और ईदगाह जंक्शन से गुजरने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलेगी।जबलपुर-हरिद्वार के बीच त्योहार स्पेशल गाड़ी सं. 01703/01704 जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर स्पेशल ट्रेन जबलपुर से 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक हर गुरुवार और हरिद्वार से 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार चलेगी। जबलपुर से गुरुवार दोपहर 3:30 बजे चलकर ट्रेन शुक्रवार सुबह 4:20 बजे आगरा कैंट और दोपहर 2:20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में हरिद्वार से शुक्...