रुडकी, अगस्त 31 -- झबरेड़ा। वीरपुर बॉर्डर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही पांच पेटी बीयर बरामद की। पुलिस ने बीयर तस्करी में प्रयुक्त कार को कब्जे में लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वीरपुर बॉर्डर के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक ईको कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से उत्तर प्रदेश निर्मित पांच पेटी बीयर बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...