प्रमुख संवाददाता, जून 4 -- गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से हुब्बल्ली (कर्नाटक) के बीच एक और विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन से होकर गुजरेगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 04113/04114 प्रयागराज-हुब्बल्ली विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन का संचालन जून और जुलाई के बीच किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04113 प्रयागराज से छह जून से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी, जबकि 04114 हुब्बल्ली से नौ जून से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी। प्रयागराज से यह ट्रेन सुबह 5:05 बजे रवाना होकर सुबह 8:20 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 8:25 बजे आगे के लिए रवाना होगी। विभिन्न स्टेशनों से होते हुए यह स...