सीवान, अप्रैल 30 -- गुठनी, एक संवाददाता। बिहार के सटे यूपी के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म होने से आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिनमें लार, बनकटा, सलेमपुर, भागलपुर थाना क्षेत्र शामिल है। जो बिहार की सीमा से बिल्कुल सटे हुए हैं। और बिहार के सीमावर्ती गांव के लोग इन्हीं पेट्रोल पंपों पर जाकर डीजल और पेट्रोल भरवाते हैं। प्रखंड के गुठनी, सेलोर, बलुआ, खडौली, मैरीटार, डूमरहार, नेपुरा, धनौति, जतौर समेत दर्जनों गांव के लोग मेहरौना पेट्रोल पंप से डीजल और पेट्रोल लाते हैं। लेकिन मंगलवार की दो पर से ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म होने की शिकायत मिलने लगी थी। यह भी पढ़ें- रघुनाथपुर में पेट्रोल की किल्लत से वाहन चालकों को कठिनाई सबसे बड़ी समस्या उन लोगों के सामने है जिनके यहां तिलक और विवाह समारोह का आयोजन होना है। ऐसे में व...