यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर दिलाने का झांसा देकर ठगी, STF ने गैंग सरगना समेत 2 को दबोचा
लखनऊ, जून 11 -- उत्तर प्रदेश एसटीएफ को यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 में अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने गिरोह के सरगना राजू कुमार मांझी और उसके सक्रिय साथी छोटे लाल यादव को जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के अनुसार आरोपी अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने, नकल कराने और सॉल्वर उपलब्ध कराने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलते थे। पूछताछ में राजू मांझी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर उम्मीदवारों से प्रवेश पत्र और अन्य दस्तावेज लेकर उनसे पैसे वसूलता था।सिपाही भर्ती परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर ठगी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 21 प्रवेश पत्रों की प्रतियां, दो मोबाइल फोन, तीन चेक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.