बागपत, जून 25 -- जिला अस्पताल परिसर में बन रहे क्रिटिकल केयर यूनिट का बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (यूपी सिडको) एमडी संजीव सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दीवार से लेकर फर्श और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी ली। जल्द निर्माण पूरा कर स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश दिए है। दोपहर के समय एमडी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। उनके साथ सीएमओ डॉ. तीरथ लाल, यूपी सिडको के इंजीनियर मौजूद रहे। डबल स्टोरी बन रहे क्रिटिकल केयर यूनिट के प्रथम तल से लेकर सबसे ऊपरी मंजिल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आग से बचाव के लिए लगाए गए उपकरणों का बारीकी से जांच की। उपकरणों में किसी तरह की कोई कोताही न बरती जाए। उसके उसके साथ खिड़की, दरवाजों की मजबूती की जांच कराई। दीवार और पिलरों की की गुणवत्ता क...