यूपी सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आज
कानपुर, जून 27 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की चौथी बैठक रविवार को अमर वाटिका, सहारनपुर में होगी। इसमें 25 जिलों के सिख भाग लेंगे। यह बैठक जुलाई में कानपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय सिख समागम से जुड़ी है। इसमें हर जनपद के सिख भाग लेंगे। ऐसे में प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी कमेटी के कानपुर समागम के प्रभारी सरदार हरविंदर सिंह लार्ड ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश व्यापी सिखों के हित में योजनाओं की घोषणा समागम में की जाएगी। यह भी पढ़ें- यूकेडी नेता पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग उठाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.