नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी सरकार द्वारा प्रदेश में चकबंदी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुराने गांवों की चकबंदी पूरी कराने और विभागीय मानव संसाधन को सशक्त बनाने पर ध्यान केन्द्रित किए जाने का लाभ अब दिखने लगा है। चकबंदी निदेशालय के मुताबिक चकबंदी प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों में शामिल गांव की संख्या में बदलाव आया है। वहीं, विभाग में पदोन्नति के माध्यम से कर्मचारियों और अधिकारियों को आगे बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। निदेशालय के मुताबिक, 8 वर्षों में कुल 1,544 पदोन्नतियां की गईं और पदोन्नति का बैकलॉग समाप्त कराया गया। चकबंदी निदेशालय ने पुराने गांवों में प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सुनियोजित और समयबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने की जानकारी दी है। वर्ष 2017 में पांच वर्ष से कम अवधि वाली श्रेणी में 2,468...