यूपी सरकार के मेले में समंदरों पार के खरीदारों से मिले शिल्पकार
मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- प्रदेश सरकार की मेजबानी में ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण में मुरादाबाद के शिल्पकारों, नए निर्यातकों एवं युवा उद्यमियों की न सिर्फ लाखों की संख्या में खरीदारों तक पहुंच संभव हुई बल्कि समंदर पार के ऐसे खरीदारों से मिलने का मौका मिला जो आगामी समय में उन्हें खूब अच्छा बिजनेस दे सकते हैं। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रतिभागी मुरादाबाद के शिल्पकार फ्रांस, इटली, रूस, वियतनाम आदि देशों के खरीदारों को अपने स्टाल पर देखकर अभिभूत हो उठे। मुरादाबाद के शिल्पकार खूब सिंह यादव ने बताया कि इटली, फ्रांस आदि देशों के खरीदार न सिर्फ स्टाल पर पहुंचे बल्कि विशेष हॉल में आयोजित की गई बिजनेस टू बिजनेस मीटिंग में कई देशों के खरीदारों से मुलाकात करने का मौका मिला। कुछ देशों के खरीदारों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.