सोनभद्र, मार्च 23 -- वैनी। विकास खंड नगवां के ब्लॉक सभागार में सोमवार को यूपी सरकार के नौ वर्ष के उपलब्धियों के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह और खंड विकास अधिकारी नगवां अनिल सिंह ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं बाल विकास परियोजना विभाग विकास खंड नगवां आदि विभागों के माध्यम से प्रदर्शनी के लिए स्टॉल लगाया गया। इसके साथ ही सरकार की उपलब्धियां पर परिचर्चा की गई। इस मौके पर मेघा सौनकिया, रविकांत मौर्य, संजय जायसवाल, अनुराधा सिंह, इंद्रावती, इंदू देवी, पूजा सिंह, गीता, पूनम, सुनीता, देवी सिंह, महेश पटेल, पन्नालाल, प्रशांत सिंह, रमाकांत, चंद्रभान सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.