लखनऊ, मई 3 -- ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से इंदिरा नगर लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास स्थित शिवशक्ति शनिदेव मंदिर प्रांगण में पांच मई को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति की सपना गोयल ने बताया कि प्रदेश सरकार की अगुवाई में हुई सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर यात्रा में शामिल रही महिलाएं भी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 19 अप्रैल को गोमती नगर रेलवे स्टेशन से सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके जरिए प्रदेश भर से चयनित 1008 श्रद्धालुओं को बाबा सोमनाथ के दर्शन कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.