यूपी सरकार का थिंक टैंक बनेगा एलयू, नीति अनुसंधान केंद्र की होगी स्थापना
लखनऊ, जुलाई 22 -- -हर वर्ष उत्तर प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण तैयार होगा लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार की विकास नीतियों को शोध आधारित आधार देने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय अब सरकार के थिंक टैंक की भूमिका निभाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य रूपांतरण आयोग (एसटीसी) और लखनऊ विश्वविद्यालय के बीच बुधवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत विश्वविद्यालय परिसर में सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड पॉलिसी रिसर्च (सीडीपीआर) की स्थापना होगी, जो वर्ष 2026 से 2029 तक राज्य सरकार के प्रमुख नीतिगत अनुसंधान केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
एमओयू पर हस्ताक्षर एमओयू पर राज्य रूपांतरण आयोग के प्रथम मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज सिंह और कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी की मौजूदगी में हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर कला संकाय के अधिष्ठाता एवं सीडीपीआर के निद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.