नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- चुनाव आयोग ने यूपी समेत छह राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की समयसीमा बढ़ा दी है। आयोग ने संशोधित एसआईआर का नया शेड्यूल जारी किया है। कई राज्यों के सीईओ ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि 11 दिसंबर को खत्म हो रहे एसआईआर के लिए समयसीमा को आगे बढ़ा दिया जाए, जिसके बाद गुरुवार को चुनाव आयोग ने इसे बढ़ाने का फैसला किया। चुनाव आयोग ने यूपी, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के वोटर्स को राहत दी है। यूपी में 11 दिसंबर तक होने वाला एसआईआर अब 26 दिसंबर तक चलेगा। वोटरों को 15 दिनों का और समय दिया गया है, जिससे वे वोटर लिस्ट में जगह बना सकें और अपने डॉक्युमेंट्स जमा कर सकें। 31 दिसंबर को नामावलियों का पब्लिकेशन होगा और 28 फरवरी, 2026 को वोटर लिस्ट का अंतिम पब्लिकेशन ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.