यूपी संस्कृत बोर्ड के प्रदेश टॉपर पर जालसाजी का मुकदमा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 4 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की उत्तर मध्यमा (12वीं) परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर चर्चा में आया जिले का छात्र रजनीश यादव अब गंभीर कानूनी विवाद में घिर गया है। उसके खिलाफ आसपुर देवसरा थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कराया गया है। पिछले दिनों घोषित परीक्षा परिणाम में श्री रामटहल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, यदुनाथपुर सैफाबाद के छात्र रजनीश यादव ने 89.36 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। किसान परिवार से आने वाले इस छात्र की सफलता को संघर्ष और प्रतिभा की मिसाल बताया गया था। विद्यालय भी इसलिए सुर्खियों में आया था, क्योंकि इसी संस्थान के दो अन्य विद्यार्थियों ने प्रदेश की शीर्ष मेरिट सूची में स्थान बनाया था। अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.