यूपी व बिहार में हवाला के रुपये से कारोबार को लगा रहे पंख!
देवरिया, सितम्बर 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जीआरपी के हाथ बड़े गिरोह का सदस्य हाथ लगा है। यह गिरोह पूर्वांचल ही नहीं, यूपी, बिहार, दिल्ली व राजस्थान तक अपना रैकेट फैला रखा है। हवाला का रुपया खपाने व टैक्स से रुपये को बचाने के लिए यह कमीशन पर काम करते हैं। दावे तो यहां तक किए जा रहे हैं कि हर 300 किमी की दूरी पर इस गिरोह का एक विश्वासपात्र व्यक्ति रखा गया है, जो चंद घंटे में एक जगह से दूसरे जगह तक रुपया पहुंचा देता है। रुपये सड़क मार्ग की बजाय ट्रेन के माध्यम से पहुंचाने पर जोर है, ताकि जल्दी यह किसी के हाथ न लग सके। ट्रेनों के माध्यम से पहले सोने की तस्करी होती रही है। बीच में जीआरपी व आरपीएफ ने सख्ती बढ़ाई तो कई तस्कर पकड़े गए। उनके विरुद्ध केस दर्ज किए गए और आरोपी जेल भी भेजे गए। कई मामले तो ऐसे आए, जिसमें यह पुष्टि हुई कि वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.