प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 13 -- यूपी में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में न्यूनतम 6 प्रतिशत से अधिक मतदाता हर जिले में घटे हैं। ललितपुर में सबसे कम 6.6 प्रतिशत और हमीरपुर में 6.8 प्रतिशत वोटर कम हुए हैं। 61 जिलों में 10 प्रतिशत से ज्यादा मतदाता कम हुए हैं। मात्र 14 जिले ऐसे हैं, जहां 10 प्रतिशत से कम मतदाता घटे हैं। एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने से पहले मतदाता सूची में 15.44 करोड़ मतदाता थे और इसके पूरा होने के बाद 13.39 करोड़ मतदाता अब सूची में हैं। ऐसे में 2.04 करोड़ वोटर कम हुए हैं। फिलहाल जिन 14 जिलों में 10 प्रतिशत से कम मतदाता घटे हैं, उनमें अंबेडकर नगर, जौनपुर, झांसी, बिजनौर, चित्रकूट, आजमगढ़, फिरोजाबाद, अमरोहा, बस्ती, बांदा, महोबा, पीलीभीत, हमीरपुर और ललितपुर शामिल हैं। जिसमें चार जिले अंबेडकर नगर, जौनपुर, आजमगढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.