बलिया, जनवरी 2 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। वाराणसी में आयोजित होने वाली 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में जनपद को अहम जिम्मेदारी मिली है। उत्तर प्रदेश की सीनियर पुरुष टीम के मैनेजर की भूमिका निरंजन राय निभाएंगे। वे जिले के सोहांव गांव के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में प्रधान महालेखाकार कार्यालय (प्रयागराज) में सेवारत हैं। प्रतियोगिता चार से 11 जनवरी तक वाराणसी के डॉ संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा में होगी। देश की सबसे बड़ी इस वॉलीबाल प्रतियोगिता की प्रदेश के खेल प्रेमियों को प्रतीक्षा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जनवरी को राष्ट्रीय चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे। अपने संसदीय क्षेत्र में आयोजित नेशनल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन सत्र में ऑनलाइन संबोधित कर सकते हैं। प्रतियोगिता में देश के 37 पुरुष और 36 महिला टीमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.