यूपी वेटरंस चैलेंजर ट्रॉफी में फिर चौके-छक्के लगाने उतरेंगे पूर्व क्रिकेटर
कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। यूपी वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 28 और 29 मार्च को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में यूपी चैलेंजर ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे। टी-20 प्रारूप में होने वाले इन मुकाबलों में प्रदेश के पूर्व रणजी और बोर्ड ट्रॉफी खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे। प्रदेशभर के पूर्व क्रिकेटर जेके एकादश, जैक्सन एकादश, गोल्डी इलवेन और रिमझिम एकादश से खेलने मैदान पर उतरेंगे। यूपी वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आईएम रोहतगी ने बताया कि द्वितीय रमा मिश्रा टी-20 यूपी चैलेंजर ट्रॉफी के माध्यम से प्रदेश के पूर्व खिलाड़ियों को ऐसा मंच दिया जा रहा है, जहां वे अपने पुराने दिनों को याद करते हुए क्रिकेट के मैदान में गेंद और बल्ले से दम दिखा सकें। चार टीमों के बीच ट्रॉफी में नॉकआउट मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि जेके की टीम से पूर्व ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.