यूपी विधान परिषद चुनाव में पांच दशक बाद शिक्षक गुट का सफाया, कभी था संघ का दबदबा
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- आशीष त्रिवेदी, लखनऊ। यूपी एमएलसी चुनाव यानी विधान परिषद के खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शिक्षक गुट का ही सफाया हो गया है। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ का अब कोई भी नुमाइंदा सदन में नहीं होगा। करीब पांच दशक बाद इस संघ के साथ ऐसा हुआ है। अभी तक सिर्फ एक सीट संघ के पास हुआ करती थी लेकिन अब ध्रुव कुमार त्रिपाठी भाजपा के सदस्य के रूप में सदन में बैठेंगे। संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा रिकॉर्ड आठ बार 48 वर्षों तक एमएलसी रहे। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद को छोड़कर प्रमोद मिश्रा ने वाराणसी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन वहां उन्हें लाल बहादुर यादव से शिकस्त मिली। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन सीट से आकाश अग्रवाल सपा के टिकट पर चुनाव जीते हैं। पहले यह निर्दलीय चुनाव जीते थे और वित्तविहीन नाम से पुकारे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.