यूपी विधानसभा मॉनसून सत्र से पहले सपा विधायकों का प्रदर्शन, हाथ में पोस्टर-बैनर लेकर नारेबाजी
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- यूपी विधानमंडल का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायक विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ विधायक पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे हैं तो कुछ विधायक दान पेटी लेकर पहुंचे हुए है। राम मंदिर दान चोरी, नीट पेपर लीक, आरक्षण सहित कई मुद्दों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं। मॉनसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के निजामाबाद आजमगढ़ के विधायक आलम बदी के निधन पर शोक का प्रस्ताव रखा जाएगा। विधानसभा में 4 अगस्त को अनुपूरक बजट आएगा। सरकार कुछ जरूरी कामों के लिए अनुपूरक बजट लेकर आ रही है। विधानमंडल का मानसून सत्र काफी छोटा होगा। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे द्वारा 6 अगस्त तक का कार्यक्रम जारी किया गया है। सरकार अनुपूरक बजट के साथ जहां कुछ विधेय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.