कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर। भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने संसद के शून्यकाल के दौरान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी को भारतरत्न से सम्मानित किए जाने की मांग उठाई। कहा कि एसे निर्भाक व्यक्तित्व के धनी गणेशशंकर विद्यार्थी की प्रतिमा यूपी विधानसभा में लगाई जाए। सदन में रमेश अवस्थी ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी ने अपने समाचार पत्र प्रताप के जरिए ब्रिटिश शासन के अन्याय और अत्याचारों के खिलाफ सशक्त आवाज उठाई। क्रांतिकारी भगत सिंह सहित कई स्वतंत्रता सेनानियों को वैचारिक एवं नैतिक समर्थन प्रदान किया जो स्वतंत्रता आंदोलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। 25 मार्च 1931 को कानपुर में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान गणेशशंकर विद्यार्थी ने अपनी जान की परवाह किए बिना निर्दोष लोगों को बचाने का कार्य किया। इस दौरान ही उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.